ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में छोटी एसयूवी की मांग बढ़ती जा रही है, और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां इसमें मजबूत पकड़ बना रही हैं। लेकिन हाल के महीनों में tata punch facelift की बिक्री में गिरावट आई है, जिससे कंपनी को इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने की जरूरत महसूस हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जल्द ही tata punch facelift बाजार में आ सकती है, जिसमें बेहतर फीचर्स और लुक होंगे। इसके अलावा, कंपनी नेक्सॉन और स्कारलेट जैसी नई एसयूवी पर भी काम कर रही है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tata punch facelift तैयारी
टाटा मोटर्स पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्ट कर रही है, और इसे पुणे जैसी जगहों पर देखा गया है। उम्मीद है कि यह नवंबर 2025 या नए साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसमें कई अपडेट होंगे, जैसे 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो पुराने 7 इंच वाले को रिप्लेस करेगा। साथ ही, बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड टेल लाइट्स, रियर पार्किंग सेंसर और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।
डिजाइन और फीचर्स में बदलाव Tata punch facelift
पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन पंच ईवी से मिलता-जुलता होगा, लेकिन बाहर से मामूली बदलाव के साथ। इंटीरियर को ज्यादा आधुनिक बनाया जाएगा, जिसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, नया एसी पैनल और 7-8 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हो सकता है। ये बदलाव ग्राहकों को ज्यादा आराम और सुरक्षा देंगे।
Tata punch facelift same इंजन रहेगा वही
इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन रहेगा, जो 87.8 पीएस पावर और 115 एनएम टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑप्शन होंगे। सीएनजी वर्जन में अब एएमटी भी जोड़ा जा सकता है, जो पहले सिर्फ मैनुअल में था।
बिक्री में गिरावट का असर
इस साल पंच की सेल्स घट रही है। अगस्त में सिर्फ 10,704 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के 15,643 से 29 फीसदी कम है। जुलाई में 10,785, जून में 10,446 यूनिट्स थीं। ऐसे में फेसलिफ्ट से कंपनी बिक्री बढ़ाने की उम्मीद कर रही है।
अन्य आने वाली एसयूवी
टाटा 2027 में नेक्सॉन का नया वर्जन (कोडनेम गरुड़) लाएगी, जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन होंगे, लेकिन डीजल नहीं। इसमें 12.3 इंच स्क्रीन, लेवल-2 एडीएएस और पावर ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, स्कारलेट नाम की ऑफ-रोड एसयूवी आएगी, जो महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी से मुकाबला करेगी। ये मॉडल्स 10 लाख से कम कीमत में होंगे।
