Maruti suzuki victoris की कीमतें आईं सामने, 10.50 लाख से शुरू होकर 19.99 लाख तक
नई एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और मारुति सुजुकी इसमें अपनी मजबूत जगह बनाए रखना चाहती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी विक्टोरिस को लॉन्च कर दिया है, जो ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच फिट बैठती है। यह एरेना डीलरशिप के जरिए बिकेगी और इसमें पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड व सीएनजी ऑप्शन मिलेंगे। कीमतें 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख तक हैं (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम, पूरे भारत में)। आइए जानते हैं इसके वेरिएंट्स, फीचर्स और इंजन के बारे में।
Maruti suzuki victoris की वेरिएंट-वाइज कीमतें
मारुति विक्टोरिस को 6 मुख्य वेरिएंट्स में पेश किया गया है: एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई, जेडएक्सआई(ओ), जेडएक्सआई प्लस और जेडएक्सआई प्लस(ओ)।
1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन वाली:
- एलएक्सआई एमटी: 10.50 लाख
- वीएक्सआई एमटी: 11.80 लाख
- वीएक्सआई एटी: 13.36 लाख
- जेडएक्सआई एमटी: 13.57 लाख
- जेडएक्सआई एटी: 15.13 लाख
- जेडएक्सआई(ओ) एमटी: 14.08 लाख
- जेडएक्सआई(ओ) एटी: 15.64 लाख
- जेडएक्सआई प्लस एमटी: 15.24 लाख
- जेडएक्सआई प्लस एटी: 17.19 लाख
- जेडएक्सआई प्लस एटी एडब्ल्यूडी: 18.64 लाख
- जेडएक्सआई प्लस(ओ) एमटी: 15.82 लाख
- जेडएक्सआई प्लस(ओ) एटी: 17.77 लाख
- जेडएक्सआई प्लस(ओ) एटी एडब्ल्यूडी: 19.22 लाख
1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल:
- वीएक्सआई ईसीवीटी: 16.38 लाख
- जेडएक्सआई ईसीवीटी: 17.80 लाख
- जेडएक्सआई(ओ) ईसीवीटी: 18.39 लाख
- जेडएक्सआई प्लस ईसीवीटी: 19.47 लाख
- जेडएक्सआई प्लस(ओ) ईसीवीटी: 19.99 लाख
1.5-लीटर पेट्रोल+सीएनजी:
- एलएक्सआई सीएनजी: 11.50 लाख
- वीएक्सआई सीएनजी: 12.80 लाख
- जेडएक्सआई सीएनजी: 14.57 लाख
सभी कीमतें एक्स-शोरूम, पूरे भारत में। कंपनी ने मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान भी शुरू किया है, जो 27,707 रुपये से शुरू होता है। नोट: ये कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।
डिजाइन और फीचर्स
बाहर से विक्टोरिस स्लीक लगती है, जिसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और एलईडी टेललाइट्स हैं। साइड में ब्लैक क्लैडिंग और रूफ रेल्स इसे रग्ड लुक देते हैं। अंदर डुअल-टोन थीम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और लेदरेट सीट्स हैं। फीचर्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-स्पीकर इंफिनिटी साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जर शामिल हैं। सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 एडीएएस, टीपीएमएस और हिल डिसेंट कंट्रोल हैं। यह भारत एनकैप और ग्लोबल एनकैप दोनों में 5-स्टार रेटिंग पा चुकी है।
इंजन ऑप्शन्स
ग्रैंड विटारा से लिए गए इंजन: 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल (103 पीएस, 137 एनएम, 5-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी, 21 किमी/ली माइलेज), स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 पीएस, ईसीवीटी, 28.65 किमी/ली) और सीएनजी (88 पीएस, 27 किमी/किलो)। सीएनजी में अंडरबॉडी टैंक से बूट स्पेस ज्यादा है। एडब्ल्यूडी ऑप्शन एटी वेरिएंट्स में उपलब्ध।
Maruti suzuki victoris बनाम ग्रैंड विटारा
ग्रैंड विटारा से प्लेटफॉर्म और इंजन शेयर करती है, लेकिन विक्टोरिस में बड़ा स्क्रीन, एडीएएस, 5-स्टार रेटिंग और बेहतर फीचर्स हैं। कीमतें थोड़ी कम हैं, जो इसे आकर्षक बनाती हैं। डिलीवरी 22 सितंबर से शुरू होगी। अगर आप नई एसयूवी तलाश रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प लगती है।
